फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 4930 रुपये व मोबाइल लूटा

पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 4930 रुपये व मोबाइल लूटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। के गांव आनंदपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर व हमला कर नकदी व मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव सिसाना निवासी देवेंद्र का कहना है कि वह आनंदपुर गांव स्थित कर्मभूमि पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। मंगलवार वह रात को ड्यूटी पर था। उसका साथी सेल्समैन सुखबीर भी उसके साथ था। रात करीब एक बजे बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने उसके पास आकर रोहतक जाने का रास्ता पूछा वह उन्हें रास्ता बता ही रहा था कि उनमें से दो ने पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी। जिसके बाद धमकी देते हुए पैसे देने को कहा। साथ ही एक युवक दूसरे सेल्समैन के पास गया और उसकी जेब से मोबाइल निकाल लाया। वापस लौटकर उनमें से एक ने अपनी बाइक पर रखा डंडा उठाया और उसे मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने उसके कोट की जेब से 4930 रुपये निकाल लिए। इसी दौरान तीसरा बदमाश उनके ऑफिस में चला गया। सेल्समैन का कहना है कि खुद पर हमला होता देख उसने हिम्मत कर उनका डंडा छीना तो तीनों मौके से भाग गए। जिसके बाद वारदात की सूचना उन्होंने पंप मालिक को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं घायल सेल्समैन देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed