फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बंद घर में घुसकर 75 हजार रुपये व सोने की अंगूठी ले गए चोर

बंद घर में घुसकर 75 हजार रुपये व सोने की अंगूठी ले गए चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत शहर के मुरथल चौक स्थित राज मोहल्ला में एक बंद घर में घुसकर चोर 75 हजार रुपये व दो सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। पीडि़त परिवार बीमार पिता का हालचाल जानने गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर के राज मोहल्ला के रहने वाले गुलशन राय ने पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर को उसकी पत्नी तृप्ता व बेटा गर्व उसकी सुसराल जींद गए थे। गुलशन राय ने बताया कि उनके पिता परमानंद लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वह उसके भाई हरीश के पास रहते हैं। 27 दिसंबर की रात को उनके पिता की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसका पता लगने पर वह अपनी बेटी तीशा के साथ अपने भाई के घर चला गया। ऐसे में रात को चोर उनके बंद घर में दीवार फांदकर घुस गए और अंदर से 75 हजार रुपये की नकदी और दो सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। 28 दिसंबर को जब वह वापस आए तो चोरी का पता लगा। जिस पर उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद अब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed