फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुष्कर्म व जबरन प्रेम विवाह करने वाले युवक को लडक़ी के परिजनों ने पकडक़र तीन दिन बंधक रखा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म व जबरन प्रेम विवाह करने वाले युवक को लडक़ी के परिजनों ने पकडक़र तीन दिन बंधक रखा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत शहर थाना क्षेत्र की किशोरी को बहकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व जबरन शादी करने के आरोपी को लडक़ी के परिजनों ने पकडक़र तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। जब पुलिस को सूचना मिली तो परिजनों से संपर्क कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लडक़ी के मिलने के बाद मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी युवक के बयान पर पुलिस ने लडक़ी के पिता व दो-तीन अन्य पर पिटाई और अवैध हिरासत में रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर थाना पुलिस ने किशोरी को बहकाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना में 4 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी को बहकाकर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 25 दिसंबर को लडक़ी के परिजनों ने बेटी के मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने बयान व अन्य सबूत के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी थी। 27 दिसंबर को पता लगा कि युवक को लडक़ी के परिजनों ने पकड़ रखा है। जिस पर पुलिस ने उनसे संपर्क किया और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से युवक को बरामद कर लिया। युवक का मेडिकल कराया गया तो उसने लडक़ी के परिजनों पर कमरे में बंध रखने व पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस ने लडक़ी के परिजनों पर मारपीट व अवैध हिरासत में रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसे लेकर युवक के बयान के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने सिविल लाइन थाना पुलिस को पत्र लिखा। जिस पर 28 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी हरिओम को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
3 अक्तूबर को लडक़ी को बुलाया था कुरुक्षेत्र, किया दुष्कर्म गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाली लडक़ी से उसकी दोस्ती थी। वह कुरुक्षेत्र एरिया में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने लडक़ी को 3 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र बुलाया था। वहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही उसके अश्लील फोटो लिए थे। कुरुक्षेत्र से अगले दिन वह दिल्ली, फिर पलवल, उसके बाद फरीदाबाद व वहां सोहना गए। उसके लडक़ी को मारने की धमकी देकर 27 नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। वह लडक़ी को लेकर 25 दिसंबर को पलवल कोर्ट में आया तो वहां से लडक़ी के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में लेकर आए सोनीपत, बंधक बनाकर रखा युवक का कहना है कि उसे व लडक़ी के परिजन 25 दिसंबर को कार में सोनीपत लेकर आए थे। कार में लडक़ी के पिता ने उसे थप्पड़ मारे। फिर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में बंद कर दिया। वहां दो-तीन लोग उसकी निगरानी में रहते थे। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed