फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घूमने निकली बुजुर्ग की हादसे में मौत, तलाश में निकले परिजनों को साढ़े तीन घंटे बाद मिला शव

घूमने निकली बुजुर्ग की हादसे में मौत, तलाश में निकले परिजनों को साढ़े तीन घंटे बाद मिला शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत शहर के रोहतक रोड पर शास्त्री पार्क की तरफ घूमने गई बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रभु नगर रोहतक रोड के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह उसकी मां भरपाई (70) सोमवार शाम को घूमने के लिए शास्त्री पार्क की तरफ गई थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। वह पार्क और रोहतक रोड पर कहीं नहीं मिली। जिस पर वह उन्हें तलाश करते हुए जब करीब साढ़े तीन घंटे बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे तो पता लगा कि रोहतक रोड पर एक बुजुर्ग सडक़ हादसे में घायल हो गई थी। उन्हें अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। जिस पर राजेंद्र, उसके भाई कृष्ण व जीजा रणजीत सिंह ने भरपाई के शव की शनाख्त की। जिस पर मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed