फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फैक्टरी कर्मी की कनपटी पर हथियार रखकर बाइक लूटी

फैक्टरी कर्मी की कनपटी पर हथियार रखकर बाइक लूटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव पांची गुजरान रजवाहे के पास दो बदमाशों ने फैक्टरी कर्मी को रोककर कनपटी पर हथियार लगाकर बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीडि़त ने देर रात मामले की शिकायत पुलिस को दी। गन्नौर थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पानीपत के गांव किवाना के रहने वाले अनिल ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव पांची गुजरान स्थित डीआईसीटी कंपनी में नौकरी करता है। वह सोमवार रात को कंपनी से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकला था। वह बाइक पर कच्चे रास्ते से अपने गांव जा रहा था। जब वह रजवाहा पुलिया के पास पहुंचा तो इसी दौरान दो युवक उसकी बाइक के सामने आ गए। उसने युवकों को देखकर बाइक रोक ली। उसके बाइक रोकते ही युवकों ने कोई हथियार उसकी कनपटी पर अड़ा दिया। दोनों युवक चेहरे पर मास्क लगाए थे और टोपी पहन रखी थी। उन्होंने उसे बाइक से उतार दिया और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। अनिल ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed