फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   माइनिंग कंपनी संचालक की कोठी में सफाई करने आई दो घरेलू सहायिका 25.20 लाख रुपये व सोने की चेन ले उड़ी

माइनिंग कंपनी संचालक की कोठी में सफाई करने आई दो घरेलू सहायिका 25.20 लाख रुपये व सोने की चेन ले उड़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
माइनिंग कंपनी संचालक की कोठी में सफाई करने आई दो घरेलू सहायिका 25.20 लाख रुपये व सोने की चेन ले उड़ी
विज्ञापन
- अलमारी में रखी 2 हजार, 500 व 100 रुपये की गड़्डी ले गई महिला, 100-100 की आठ गड्डी बाथरूम के पास फेंक गई - महज दो घंटे में वारदात कर बिना किसी को बताए निकल गई दोनों महिलाएं, सीसीटीवी में दे रही दिखाई - माइनिंग कंपनी संचालक को पैसे की जरूरत हुई तो घर में नहीं मिली अलमारी की चाबी, सिकलीगर बुलाकर अलमारी खुलवाई तो चोरी का लगा पता माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-12 में माइनिंग कंपनी संचालक की कोठी में सफाई करने आई दो महिलाएं अलमारी के अंदर से 25.20 लाख रुपये की नकदी व सोने की चेन चोरी कर ले गई। माइनिंग कंपनी संचालक का कहना है कि नकदी लेबर की पेमेंट व अन्य कार्यों के लिए बैंक से निकवाकर रखी थी। बाद में जब वह पैसे लेने आए तो चोरी का पता लगा। दोनों महिलाओं ने महज दो घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बिना किसी को बताए निकल गई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-12 निवासी नीरज मलिक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनकी मलिक मिनरल कांट्रेक्टर के नाम से माइनिंग कंपनी है। उन्होंने खान में पत्थर तोडऩे का ठेका ले रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर वह रहता है तथा प्रथम तल पर उसका भाई अनिल रहता है। उसने प्रथम तल पर अलमारी में 26 लाख रुपये रखे हुए थे। अनिल को अपने घर में साफ सफाई के लिए काम वाली बाई (घरेलू सहायिका) की जरूरत थी। जिसके चलते उनकी मां ने कपड़ों पर प्रेस करने वाले मनीष नाम के युवक को घरेलू सहायिका उपलब्ध कराने के लिए बोल रखा था। सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर दो महिलाएं उनके घर आई थी। उन्होंने खुद को घरेलू सहायिका बताते हुए कहा था कि उन्हें मनीष ने भेजा है। जिस पर उसकी मां ने उन्हें प्रथम तल का हिस्सा दिखाया और सफाई करने को कह दिया। उसके बाद उसकी मां नीचे आ गई। इसी बीच करीब 10 बजकर 50 मिनट पर दोनों महिलाएं उनके घर से बिना किसी को कुछ बताए चली गई। तीसरे पहर करीब साढ़े तीन बजे जब नीरज मलिक को पैसों की जरूरत हुई तो उन्होंने अलमारी के अंदर से पैसे निकालने के लिए चाबी की तलाश की, लेकिन घर में चाबी नहीं मिली। जिस पर सिगलीकर को बुलाकर नई चाबी बनवाई गई। बाद में अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखा 26 लाख की नकदी से भरा बैग गायब मिला। बैग में सोने की चेन भी थी। तब उन्हें शक हुआ कि काम के लिए आई दोनों महिलाएं ही नकदी ले गई है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बैग में 80 हजार रुपये छोड़ गई महिलाएं परिवार के लोगों ने जब घर में जांच की तो प्रथम तल पर बाथरूम में वाशिंग मशीन के पीछे बैग पड़ा मिला। बैग में 100-100 रुपये की आठ गड्डी थी। महिलाएं बैग के अंदर से 2000-2000 की दो, 500-500 की आठ व 100-100 की 172 गड्डी चोरी कर ले गई। शक है कि महिलाएं शाल व कपड़ों के अंदर गड्डी छिपाकर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  सीसीटीवी में दिखाई दे रही महिलाएं, चेहरे पर लगा था मास्क दोनों महिलाएं घर में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और शॉल ओडकर आई थी। महिलाओं ने करीब पौने दो घंटे काम किया और दो घंटे के आसपास घर के अंदर रही। उसके बाद वह निकल गई।
परिवार सतर्कता बरतता तो टल सकती थी वारदात जिस घर में चोरी की वारदात हुई उस परिवार ने भी पूरी तरह सतर्कता नहीं बरती। प्रेस वाले का नाम लेकर घर में आई महिलाओं से पहचान पत्र तक नहीं लिया गया। यहां तक की उनका नाम तक परिवार के लोगों ने नहीं पूछा। उसके साथ ही परिवार ने एक बच्ची को उनकी निगरानी के लिए ऊपर बैठा दिया। जिसे एक महिला ने बातों में लगा लिया और दूसरी अलमारी से बैग उड़ाने में कामयाब रही। बाद में बाथरूम में घुसकर पैसों को कपड़ों व शाल में छिपाकर निकल गई।
वर्जन घरेलू सहायिका बनकर आई दो महिलाएं घर से नकदी व आभूषण ले गई। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है। उनका पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। रोहताश सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed