{"_id":"600950ee8ebc3e33ae5494d3","slug":"sonipat1611223278","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। खरखौदा के गांव फिरोजपुर बांगर में एक युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक रात को बाइक लेकर घर से निकला था। उसकी बाइक गांव के अंदर एक दुकान के बाहर खड़ी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव फिरोजपुर बांगर निवासी दीपक (28) बुधवार रात को घर से बाहर लेकर निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्य वीरवार सुबह उठे तो दीपक का शव उनके घर के बाहर पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के दर्जनों निशान थी। उसे बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या की गई है। जांच करने पर युवक की बाइक गांव में ही एक दुकान के बाहर खड़ी मिली। मामले की सूचना सैदपुर चौकी पुलिस को दी गई। जिस पर चौकी प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्य जुटा रही है।
विज्ञापन