फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चालक से मारपीट कर 36 टन धान से भरा ट्राला लूटकर युवक फरार, मुकदमा दर्ज

चालक से मारपीट कर 36 टन धान से भरा ट्राला लूटकर युवक फरार, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
चालक से मारपीट कर 36 टन धान से भरा ट्राला लूटकर युवक फरार, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-सोनीपत-खरखौदा मार्ग पर अज्ञात युवक ने दिया वारदात को अंजाम -चालक ट्राला रोककर तंबाकू लेने गया तो इसी दौरान युवक ने दिया वारदात को अंजाम -चालक युवक से बचने के लिए ट्राला की चाबी निकालकर एक दुकान में घूसा, युवक ने मारपीट कर छीन ली चाबी -झरोठी के रहने वाले ट्रांसपोर्टर ने थाना सदर में दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। सोनीपत-खरखौदा रोड पर श्याम पेड़े वाले की दुकान के पास चालक से मारपीट कर एक युवक 36 धान से लदा ट्राला लूटकर फरार हो गया। चालक ने तंबाकू लेने के लिए ट्राला रोका था। इसी दौरान युवक ने वारदात को अंजाम दिया। ट्राला चालक ने मामले से ट्रांसपोर्टर को अवगत कराया। जिस पर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव झरोठ के रहने वाले सन्नी ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर का काम करता है। उसके पास 10 ट्राला व ट्रक है। उसके एक ट्राला पर यूपी का गांव नजला दुरा का आशीष चालक है। वह मंगलवार देर रात करीब एक बजे खरखौदा अनाज मंडी से 36 टन धान लादकर करनाल के तरेवड़ी के लिए चला था। बुधवार तडक़े उसने फोन कर बताया कि एक युवक ट्राला छीनकर फरार हो गया है। आशीष ने उसे बताया कि उसने श्याम पेड़े वाले की दुकान के पास ट्राला को रोका था। जिसके बाद वह तंबाकू लेने के लिए चला गया। तंबाकू नहीं मिलने पर वह वापस ट्राला के पास आया तो एक युवक अचानक ट्राला की सीट पर आकर बैठ गया। जिस पर आशीष ट्राला की चाबी निकालकर भाग लिया और श्याम पेड़े वाले के गोदाम में घुस गया। वहां पर उसे मध्ययप्रदेश का नरेश मिला। वह श्याम पेड़े वाले के पास हलवाई का काम करता है। इसी दौरान वह युवक भी वहां पहुंच गया और चालक से हाथापाई कर चाबी छीन लिया। वह ट्राला को लेकर सोनीपत की तरफ फरार हो गया। जिसके बाद आशीष ने उसे जानकारी दी। उसने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सन्नी के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चालक से हाथापाई कर धान से भरा ट्राला छीनने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ट्राला को बरामद कर युवक का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed