फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शराब ठेके पर कारिंदे की गोली मारकर हत्या

शराब ठेके पर कारिंदे की गोली मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके पर कारिंदे की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव बिलबिलान के शराब ठेके पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने ठेकेदार के कारिंदे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव निजामपुर माजरा का रहने वाला कप्तान गांव बिलबिलान स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता था। वह मंगलवार रात को ठेके पर अकेला था। रात को अज्ञात हमलावरों ने उसे दो गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को जब लोग ठेके पर पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed