फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जमीनी विवाद में भाई-बहन ने व्यक्ति को पीटा, ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया

जमीनी विवाद में भाई-बहन ने व्यक्ति को पीटा, ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में भाई-बहन ने व्यक्ति को पीटा, ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव कुमासपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति से मारपीट कर कैमिकल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को पीजीआई रोहतक में उपचार दिलवाया गया। मुरथल थाना पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कुमासपुर के रहने वाले रणजीत (45) ने पुलिस को बताया कि उसका उसके भाई-बहन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रणजीत ने बताया कि उसके पास कोई बच्चा नहीं है। वह स्कूल में सफाई का काम कर अपना व पत्नी का गुजर बसर कर रहा है। रणजीत ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात को वह लघुशंका के लिए उठकर बाहर गया था। उनके गेट के पास उसका भाई बलजीत, पानीपत निवासी उसकी बहन विमला व गांव की रानी उनके घर के बाहर खड़े थे। उसके बाहर निकलते ही उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने कोई ज्वलनशील कैमिकल उस पर डाल दिया। जिससे उसके दोनों पैर, सीना व कमर जल गए। बाद में वह फरार हो गए। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। उसने खुद के साथ ही अपनी पत्नी पूनम की जान को भी खतरा बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed