फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवती के मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, भाई ने आरोपी से संपर्क किया तो उसके फोन पर भी आने लगे मैसेज

युवती के मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, भाई ने आरोपी से संपर्क किया तो उसके फोन पर भी आने लगे मैसेज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
युवती के मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, भाई ने आरोपी से संपर्क किया तो उसके फोन पर भी आने लगे मैसेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। सदर थाना गोहाना क्षेत्र के गांव की युवती के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। युवती ने परिजनों को अवगत कराया तो युवक के भाई ने मैसेज भेजने वाले से व्हाट्एसप पर संपर्क कर विरोध का प्रयास किया तो आरोपी उसके पास भी अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है।
युवती के पिता ने पुलिस का बताया कि उसकी बेटी के व्हाट्सएप नंबरों पर पिछले कुछ दिनों से एक नंबर से अश्लील मैसेज आ रहे हैं। सबसे पहले 12 अक्तूबर को मैसेज व वीडियो आया था। जब उसकी बेटी ने उन्हें अवगत कराया तो उसके बेटे ने आरोपी के व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर विरोध जताना चाहा। उसके बाद आरोपी उसके बेटे के पास भी अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने लगा। जिससे उनके परिवार को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed