{"_id":"5f8155a78ebc3e9bee593522","slug":"sonipat1602311591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल से दिल्ली जाने के लिए ली टैक्सी, चालक को पिस्तौल दिखा टैक्सी और मोबाइल लूट ले गए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मुरथल से दिल्ली जाने के लिए ली टैक्सी, चालक को पिस्तौल दिखा टैक्सी और मोबाइल लूट ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मुरथल से दिल्ली जाने के लिए दो बदमाशों ने ओला की टैक्सी किराए पर लेने के बाद गांव लाडपुर के पास चालक को पिस्तौल दिखाकर टैक्सी व मोबाइल फोन को भी लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। टैक्सी चालक ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव माजरी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी कार को ओला कंपनी में लगा रखा है। कंपनी की तरफ से उसे फोन आया कि मुरथल से सवारी को लेकर आना है। जब रात साढ़े 11 बजे सवारी ने बात की तो उसने बताया कि उसे मुरथल के ढाबे से दिल्ली के पहाडग़ंज जाना है। जिस पर वह गाड़ी लेकर मुरथल चला गया। वहां से दो युवक गाड़ी में सवार हो गए। बीसवां मील पहुंचने पर उन्होंने कहा एक युवक को जठेड़ी से लेना है। आगे रास्ता बंद मिला तो बोले बहालगढ़ की तरफ से गाड़ी ले लो और आईटीआई के पास दूसरे रास्ते से निकल जाएंगे। जिस पर वह फाजिलपुर पहुंचा तो वहां उसने सीएनजी ली। जिस पर टैक्सी सवार युवक ने पेटीएम से 240 रुपये दिए थे। साथ ही 300 रुपये का नकद पेट्रोल लिया था। बाद में वह जिंदल विवि के आगे से दिल्ली की तरफ चल दिए। जब वह लाडपुर के पास पहुंचा तो युवकों ने कार रुकवा ली। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया और उसकी कार व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन