फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सेक्टर-12 में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

सेक्टर-12 में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए स्टाफ की टीम ने सेक्टर-12 में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41000, मोबाइल व एलईडी बरामद की है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि एएसआई अनिल की टीम गेटवे स्कूल के पास गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि सेक्टर-12 स्थित एक कोठी में कुछ युवक राजस्थान व दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। जिस पर टीम ने छापा मारकर वहां से चार युवकों को पकड़ा। युवकों की पहचान अशोक नगर निवासी साहिल उर्फ कालू, मंडी किलोवाली, पंजाब निवासी पुनित, चार मोहल्ला के हिमांशु व कामी के नरेंद्र के रूप में दी। पुलिस ने उनके पास से 41000 रुपये, मोबाइल, एलईडी, डायरी बरामद की। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed