फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चोरी की कार में अवैध हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

चोरी की कार में अवैध हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव हलालपुर के हनुमान मंदिर के पास से सीआईए की टीम ने एक युवक को चोरी की कार व अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पहलादपुर का रहने वाला मोहित उर्फ सोनू है।
विज्ञापन
सीआईए की टीम में नियुक्त एचसी अजमेर सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात को गांव हलालपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि एक युवक चोरी की कार में अवैध हथियार लेकर यहां से गुजरने वाला है। जिस पर पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास नाका लगा दिया। इसी बीच पुलिस को कार सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह कार को मोडक़र भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। आरोपी चोरी की कार में घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed