फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मेडिकल स्टोर संचालक के बैंक खाते से निकाले 39000 रुपये, मुकदमा दर्ज

मेडिकल स्टोर संचालक के बैंक खाते से निकाले 39000 रुपये, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना की एकता कालोनी में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के बैंक खाते से 39000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक को जब मामले का पता लगा तो सिटी थाना गोहाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एकता कालोनी के रहने वाले सोनू सिंह ने बताया कि वह गोहाना में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गोहाना की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा में उनका बैंक खाता है। उन्होंने बताया कि उनके पास 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे उनके खाते से 39000 रुपये निलकने का मैसेज आया है। जबकि उन्होंने अपने खाते से पैसे नहीं निकाले है। साथ ही उनका एटीएम कार्ड भी उनके पास है। उसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई। जिस पर उसने पहले बैंक में पता किया, लेकिन पैसे निकालने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने सिटी थाना गोहाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सोनू के बयान पर धोखाधड़ी से चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed