फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यमुना स्नान कर लौटते हुए ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

यमुना स्नान कर लौटते हुए ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा के पास यमुना स्नान कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक से कुचलने के कारण एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
झज्जर के गांव रोहद का सचिन उर्फ जयहिंद अपने साथी गांव गढ़ी किलोई निवासी राहुल के साथ यमुना स्नान के लिए आया था। जब वह स्नान कर वापस लौट रहे थे तो गांव खेवड़ा के पास उनकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सचिन सडक़ पर गिर गया और ट्रक चालक उसे रौंदते हुए निकल गया। वहीं सडक़ किनारे कच्चे में गिरने से राहुल भी घायल हो गया। दोनों को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर सचिन की मौत हो गई। राहुल को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने सचिन के पिता जोगिंद्र के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे का शिकार हुआ सचिन अपने पिता का इकलौता बेटा था। अब उनके पास एक बेटी ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed