फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केजीपी गोल चक्कर पर कैंटर चालक की सीने में गोली मारकर हत्या

केजीपी गोल चक्कर पर कैंटर चालक की सीने में गोली मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। केजीपी गोल चक्कर पर अज्ञात हमलावरों ने कैंटर चालक के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। देर रात गोल चक्कर पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और कैंटर को सड़क मार्ग से हटाकर जाम की स्थिति को समाप्त किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केजीपी पर देर रात कुंडली से दिल्ली की तरफ उतरने वाले गोल चक्कर पर एक कैंटर सडक़ पर खड़ा होने के चलते जाम लग गया। रात को बहालगढ़ के पास गश्त कर रहे राई थाना प्रभारी विवेक मलिक को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कैंटर केजीपी गोल चक्र के बीच खड़ा था। उसकी दोनों तरफ की खिड़कियां खुली थी। पुलिस ने देखा कि कैंटर में एक व्यक्ति पड़ा था। जांच करने पर पुलिस ने देखा कि व्यक्ति के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। साथ ही कैंटर को हटाकर जाम की स्थिति को सामान्य किया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान यूपी के जिला आजमगढ़ के गांव गंगेपुर निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मामले से परिजनों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
कैंटर के अंदर मिली नकदी, एटीएम व मोबाइल : पुलिस ने कैंटर की जांच की तो अंदर ही 13000 रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड मिला है। जिससे पुलिस का अंदेशा है कि कैंटर चालक की हत्या लूटपाट की नियत से नहीं की गई। अगर लूटपाट के लिए वारदात की जाती तो नकदी, मोबाइल भी गायब मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात दो बजे मुरथल टोल से निकला है चालक: पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो रात दो कैंटर मुरथल टोल से निकला है। उसके बाद कैंटर चालक आगे आ गया। वह केजीपी टोल के गोल चक्र पर बीच में खड़ा मिला है। पुलिस हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सडक़ पर लगा था जाम: देर रात किसी ने केजीपी गोल चक्र पर जाम लगा देख मामले से पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराया था। उसके बाद मामले की जानकारी राई थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को सडक़ से हटाकर जाम की स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed