फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फैक्टरी में हुए झगड़े में बीच बचाव को गए व्यक्ति व उसके साथी की हत्या, दो बेटे गंभीर

फैक्टरी में हुए झगड़े में बीच बचाव को गए व्यक्ति व उसके साथी की हत्या, दो बेटे गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में हुए झगड़े में बीच बचाव को गए व्यक्ति व उसके साथी की हत्या, दो बेटे गंभीर
नरसी का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
फैक्टरी में हुए झगड़े में बीच बचाव को गए व्यक्ति व उसके साथी की हत्या, दो बेटे गंभीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव रामनगर के पास जुराब फैक्टरी के बाहर हुए झगड़े में युवक को पीटकर घायल कर दिया। जब युवक के परिजन उसे बचाने गए तो हमलावरों ने युवक के पिता व उसके दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले में युवक व उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य पर हत्या, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रामनगर का रहने वाला अनिल कुमार गांव के पास जुराब फैक्टरी में नौकरी करता था। वह रात को ड्यूटी पर गया था। वहां पर उसका मूलरूप से यूपी के जिला बागपत फिलहाल मलिकपुर निवासी कुलदीप, मलिकपुर के सोनू तथा गांव पबनेरा के बिट्टू ड्राइवर व संजय तथा उनके साथियों ने अनिल से झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने अनिल को घायल कर दिया। जिस पर अनिल ने अपने साथी दिनेश को फोन कर झगड़े की सूचना दी। जिस पर दिनेश ने उसके परिजनों को अवगत कराया। देर रात अनिल का पिता नरसी अपने बेटे पवन और नवरत्न तथा साथी जगमोहन के साथ फैक्टरी में गए। वहां पर हमलावरों ने उनके जाते ही उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें नरसी, जगमोहन, अनिल व नवरत्न बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में हमलावर धमकी देकर भाग गए। परिवार के अन्य सभी सभी घायलों को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां पर नरसी और जगमोहन को मृत घोषित कर दिया। अनिल व उसके भाई नवरत्न को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने नरसी के बेटे पवन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फैक्टरी में हुए झगड़े में बीच बचाव को गए व्यक्ति व उसके साथी की हत्या, दो बेटे गंभीर
जगमोहन का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
जगमोहन का फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed