{"_id":"5f5723ae8ebc3e338f033b48","slug":"sonipat1599546286","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के मोबाइल पर कॉल कर की अभद्रता, धमकी दी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवती के मोबाइल पर कॉल कर की अभद्रता, धमकी दी
विज्ञापन
सोनीपत। शहर ही रहने वाली युवती के मोबाइल पर अज्ञात युवक ने फोन कर अभद्रता की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया था। उसने फोन रिसीव किया तो युवक उससे अभद्रता करने लगा। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिस पर उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। बाद में सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर की डिटेल निकाल रही है।
विज्ञापन