फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पानीपत से चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार

पानीपत से चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की कालूपुर चुंगी के पास से पुलिस ने एक युवक को पानीपत से चोरी की गई बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे बेचने की फिराक में घूमते हुए काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव हरसाना कलां निवासी अंकित है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एचसी बलिंद्र ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह गश्त पर था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक पानीपत से चोरी की गई बाइक की नंबर प्लेट बदलकर दूसरी नंबर प्लेट लगाए हुए और वह बाइक को बेचने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने कालूपुर चुंगी पर नाका लगा दिया। इसी बीच युवक आया तो उसे रोककर कागजात दिखाने को कहा। वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। उसे काबू कर लिया। आरोपी ने बताया कि बाइक को उसने पानीपत से नवंबर, 2019 में लाल बत्ती चौक  यूको बैंक की शाखा के बाहर से चोरी किया था। आरोपी ने बाइक की नंबर प्लेट बदलकर दूसरी लगा रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed