फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हाईवे पर सुरक्षा के लिए सडक़ निर्माण कंपनी ने लगाए सीसीटीवी कैमरे, बड़ी गांव से ड्रोन कैमरा ही ले गए चोर

हाईवे पर सुरक्षा के लिए सडक़ निर्माण कंपनी ने लगाए सीसीटीवी कैमरे, बड़ी गांव से ड्रोन कैमरा ही ले गए चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर सुरक्षा के लिए सडक़ निर्माण कंपनी ने लगाए सीसीटीवी कैमरे, बड़ी गांव से ड्रोन कैमरा ही ले गए चोर
हाइवे पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत। जीटी रोड पर हाईवे चौड़ीकरण व फ्लाईओवर निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने सुरक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी लगाए तो चोर एक ड्रोन कैमरा व यूपीएस बैटरी ही चोरी कर ले गए। चोरों ने एचएसआईआईडीसी बड़ी के गेट के पास लगे कैमरे व बैटरी को चोरी किया है। कंपनी के मैनेजर ने मामले की शिकायत बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के पालम विहार विस्तार निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि वह वेलस्पून इंग्रा प्राइवेट कंपनी में लाइजन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी दिल्ली से पानीपत तक हाईवे चौड़ीकरण व फ्लाईओवर निर्माण का कार्य कर रही है। निर्माण कार्य की निगरानी व सुरक्षा के लिए कंपनी की तरफ से लाखों रुपये खर्च की हाईवे पर कैमरा टावर स्थापित किए है। जिनमें उत्तम क्वालिटी के ड्रोन कैमरे व यूपीएस बैटरी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी की तरफ से एचएसआईआईडीसी बड़ी में भी कैमरा लगाया था। चोर रविवार रात को वहां से ड्रोन कैमरा व यूपीएस बैटरी ही चोरी कर ले गए। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed