फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news jat administration

शांति की अपील के साथ असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की नजर

Mon, 14 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 14 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
sonipat news jat administration
डीसी के साथ बैठक करते जाट एवं खाप प्रतिनिधि - फोटो : bureau
जाट पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय पर दिए जाने वाले धरने के संदर्भ में खाप प्रतिनिधियों और जाट समाज के गणमान्य व्यक्तियों की रविवार को डीसी ने अपने कार्यालय में मीटिंग ली। मीटिंग में डीसी केएम पांडुरंग ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आह्वान किया। जिस पर खाप प्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिया कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से प्रशासन के साथ हैं।
विज्ञापन

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजेश दहिया ने कहा कि समिति की मांग पर प्रदेश में जाट वर्ग ओबीसी में आरक्षण लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा था, उस समय उपद्रवियों ने प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट हुई। जिसके चलते जाटों को बदनाम किया जा रहा है। यह सब राजनीतिक षड्यंत्र के चलते हुआ है।
विज्ञापन


दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन पूरी तरह से सफल रहा, लेकिन बाद में कुछ ऐसी घटनाएं फैलीं, जिससे जाट समाज के साथ अन्याय हुआ। हाल ही में दिल्ली में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार 14 मार्च को जिलास्तर पर धरना देकर ज्ञापन दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पांडुरंग ने कहा कि सोमवार को ज्ञापन देने के समय कोई भी असामाजिक तत्व न आए इसके लिए आप सभी को खुद ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि भीड़ होने से उसमें कुछ असामाजिक तत्व शामिल हो जाते हैं और इससे शांति भंग होने का खतरा बना रहता है। सभी की जिम्मेदारी बनती है और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा काफी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ऐसी अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और किसी ओर के पास भी इन्हें न भेजें। मीटिंग में सभी लोगों ने कहा कि मीडिया की सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी बनती है।

ज्ञापन देने वालों में एक गांव से एक व्यक्ति हो
डीसी ने कहा कि सभी खाप प्रतिनिधि और गांवों के प्रमुख व्यक्ति यह तय करें कि 14 मार्च को दिए जाने वाले ज्ञापन के दौरान प्रत्येक गांव से सिर्फ एक व्यक्ति ही आए और कमेटी के लोग मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखें। इस पर सभी खाप प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति दी और कहा कि किसी भी तरह की शांति भंग नहीं होने की जाएगी और सभी गांवों के लोगों को यह संदेश पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा आने वाले लोगों पर भी पूरी निगरानी रखी जाएगी कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।


यह रहे मौजूद
मीटिंग में एसडीएम निशांत यादव, एसडीएम खरखौदा राजीव अहलावत, एसडीएम गोहाना अश्वनी मैंगी, सीटीएम प्रदीप अहलावत, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी खरखौदा प्रदीप कुमार, डीएसपी गन्नौर सतीश कुमार, डीएसपी गोहाना राजेश कुमार, जयभगवान मलिक, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, सरोहा खाप प्रधान रणधीर सरोहा, भाकियू जिला अध्यक्ष रोहताश बैनिवाल, प्रधान बारहा बडवासनी प्रीतम सिंह कुहाड़, प्रधान बारहा जटवाड़ा-360 अशोक खत्री, बलबीर सिंह लाठ, राजसिंह मलिक डबरपुर, बिजेंद्र सिंह मलिक नंबरदार आंवली, हवा सिंह दहिया, मन्नू आंवली, महावीर सिंह दहिया, जलदीप दहिया, कुलदीप मलिक, मनोज मलिक सहित कई सभी खापों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed