{"_id":"5e8ec2568ebc3e6fe831199a","slug":"fir-some-people154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 मुकदमे किए दर्ज, 15 गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 मुकदमे किए दर्ज, 15 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 मुकदमे किए दर्ज, 15 गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लॉकडाउन में मनमानी करने वालों पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है। डंडे बरसाने के साथ ही उठक-बैठक कराई जा रही है। वहीं मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने 13 मुकदमे दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में भेजा है। पुलिस ने अब शहर को अलग-अलग सेक्टर में बांट दिया है। अब सभी थानों को दो-दो सेक्टर में बांटा गया है। जिले भर में 37 नाके लगाकर लगातार जांच की जा रही है। डीएसपी स्तर के अधिकारी सेक्टर में जाकर जांच कर रहे हैं। डीएसपी सिटी डाॅ. रवींद्र ने बताया कि लॉकडाउन को अब कर्फ्यू की तरह पालन कराने की तैयारी की जा रही है। अब किसी को बिना कारण किसी सूरत में बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिटी सोनीपत, सिविल लाइन, मोहाना, राई, सदर गोहना व सिटी गोहाना थाना में 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।