{"_id":"5e8ec2af8ebc3e773d1887ef","slug":"attack-on-police1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सड़क पर दौड़ रहे ऑटो को रोका तो पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन में सड़क पर दौड़ रहे ऑटो को रोका तो पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में सड़क पर दौड़ रहे ऑटो को रोका तो पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस कर्मी लगातार सड़कों पर ड्यूटी कर रहे है। लेकिन लोग लॉकडाउन को तोडऩे के साथ ही पुलिस वालों की जान के दुश्मन तक बन गए है। बीसवा मिल चौक पर चार दिन पहले ही पुलिस टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी गई थी तो अब सेक्टर 15 में एक ऑटो चालक ने पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास किया। ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। हेड कांस्टेबल अजीत ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सेक्टर 15 आउटर रोड पर एक ऑटो आया। उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कुचलने की कोशिश की और वहां से भागने लगा। जिसके बाद बाइक से उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम गढ़ शहजानपुर निवासी गुरमीत बताया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑटो के कोई कागज भी उसके पास नहीं मिले है, जिससे उसे भी इंपाउंड किया गया है।