फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Education, Exam, Board Exam, haryana Board, Sirsa

सिरसा में 32 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 09 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 09 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Education, Exam, Board Exam, haryana Board, Sirsa
हरियाणा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा देती छात्राएं - फोटो : Bureau

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आरंभ हो गई हैं। मंगलवार को दसवीं कक्षा का हिंदी का और बारहवीं का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा के लिए जिले में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलरहित और शांतिपूर्वक आयोजित करवाने के लिए बोर्ड की ओर से उडनदस्ता टीमों का गठन किया गया है। पहले दिन जिले भर में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ हो गई। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक रही। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक और नकलरहित आयोजित करवाने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगा दी है। इसके अलावा डीसी, एसडीएम, डीईओ और बोर्ड की ओर से उडनदस्ता टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने छह परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही थी। कहीं भी नकल का केस नहीं बना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नकलरहित परीक्षा में पूरा सहयोग करें और यदि कोई नकल करता पकड़ा गया तो केस बनाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को भी समझाएं कि नकल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में करीब 32 हजार विद्यार्थी दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को सुबहकालीन सत्र में दसवीं कक्षा का द्वितीय सेमेस्टर का हींदी का और सायंकालीन सत्र में प्रथम सेमेस्टर का हिंदी का पेपर हुआ। इसी प्रकार बारहवीं कक्षा का सुबह के सत्र में अंग्रेजी विषय का द्वितीय सेमेस्टर का और शाम के सत्र में प्रथम सेमेस्टर का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। जिले में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक और उप केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि जो विद्यार्थी प्रथम सेमेस्टर में फेल हो गए थे उनकी परीक्षा शाम के सत्र में हो रही है।

64 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
कालांवाली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की द्वितीय सेमेस्टर की दसवीं व बारहवीं परीक्षा के लिए मंडी में सतलुज हाई स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित परीक्षा केंद्र के प्रभारी गिरधारी लाल ने बताया कि कक्षा दसवीं की परीक्षा में 293 बच्चें परीक्षा दे रहें है जिनमें से 21 बच्चे गैरहाजिर रहे।


कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 210 बच्चे परीक्षा दे रहें है। सतलुज हाई स्कूल में स्थापित परीक्षा केंद्र के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में बाहरवीं के 224 बच्चें परीक्षा दे रहे है, जिनमें से 10 बच्चे गैरहाजिर रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित परीक्षा केंद्र के प्रभारी राम भगत ने बताया कि केंद्र में कक्षा दसवीं में 312 बच्चे परीक्षा दे रहे है जिसमें से 33 बच्चे गैरहाजिर रहे। इसी तरह कक्षा बाहरवीं में 154 बच्चें परीक्षा दे रहें है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकल रहित करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। फोटो 8 केएनएल 01 कालांवाली में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देते हुए बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed