{"_id":"56db26d24f1c1bb82d8b4af7","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-accident-car-miner-burn-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में गिरी कार, लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माइनर में गिरी कार, लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में जली कार
- फोटो : Bureau
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चोरमार के निकट शुक्रवार देर रात्रि एक कार माइनर में गिरने से जलकर राख हो गई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक सिरसा निवासी सुरेंद्र गोयल पुत्र रामस्वरूप गोयल अपनी कार में सवार होकर देर रात्रि डबवाली से वापस सिरसा आ रहा था। इसी दौरान वह चोरमार के निकट वह संतुलन खो बैठा और कार चोरमार माइनर में जा गिरी। नहर में गिरते ही तेज धमाके के साथ कार में आग लग गई।
विज्ञापन
कार चालक ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई, लेकिन गिरने की वजह से वह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची ओढां पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए घायल के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
एएसआई रामफल ने बताया कि सुरेंद्र के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि नेशनल हाईवे को फोरवे करने का कार्य चल रहा है जिसके चलते हाईवे की एक साइड का कार्य पूर्ण किया जा रहा है, उक्त साइड पर से सुरेंद्र कार लेकर आ रहा था लेकिन आगे माइनर पर पुल न होने की वजह से कार खाली माइनर में जा गिरी।
माइनर के पुल पर विभाग द्वारा कोई भी सूचना बोर्ड नहीं रखा गया था लेकिन हादसे के बाद वहां पर दोनों तरफ बोर्ड रख दिए गए।