{"_id":"62b1c0885ff6e7675c4cd27f","slug":"rohtak1655816328","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नर्सिंग ऑफिसर उत्साहित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नर्सिंग ऑफिसर उत्साहित
विज्ञापन
पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बाहर मतदान पर्ची बनवाती नर्सिंग ऑफिसर। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स में उत्साह बना हुआ है। नई कार्यकारिणी के चयन के लिए मंगलवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसके चलते सुबह से ही कैंपस में चहल पहल बनी रही।
नर्सिंग एसोसिएशन की मतदान प्रक्रिया मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हुई। इसके लिए अल सुबह ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने तैयारी शुरू कर दी थी। मतदान के प्रति लोगों का उत्साह बना होने के चलते सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मतदान शांति पूर्वक चला। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं से प्रत्याशी हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए संस्थान के सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बाहर मतदान करने पहुंची नर्सिंग ऑफिसर। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बाहर मतदान करने पहुंची नर्सिंग ऑफिसर। अमर उजाला