फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक: दुकानदार को हथियार दिखाकर गल्ला लूटा, रेहडी चालक की नकदी छीनी

रोहतक: दुकानदार को हथियार दिखाकर गल्ला लूटा, रेहडी चालक की नकदी छीनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर में स्नैचिंग की वारदात नहीं थम रही है। शुक्रवार की रात को श्रीराम नगर कॉलोनी मे दुकान का तीन बदमाश हथियारों के बल पर गल्ला उठाकर ले गए, वहीं अमृत कॉलोनी में घर जा रहे रेहड़ी चालक से ₹8000 की नकदी छीन ली। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी अमन ने बताया कि उसने घर के नीचे ही किरयाणा की दुकान कर रखी है।शुक्रवार की रात करीब 8:00 बजे बाद दुकान पर बैठा हुआ था, तभी बाइक पर तीन युवक आए और पिस्तौल दिखाकर पीछे हटने को कहा। इसके बाद उसका गल्ला उठाकर ले गए, जिसमें हजारों रुपए की नकदी थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज तलाश की, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं सिटी निवासी राजू ने दी शिकायत में बताया कि वह 15 साल से अमृत कॉलोनी में शिव मंदिर के पास किराए पर रहता है। रात को करीब 11:00 बजे सब्जी - पुरी की रेहड़ी को खड़ी करके घर जा रहा था। रास्ते में तीन बाइक सवार युवक मिले और जबरन उसकी जेब से ₹8000 की नकदी निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed