फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खेड़ी साध बाईपास पर दिल्ली से आए पिता-पुत्र पर पिस्तौल तानकर कार छीनी

खेड़ी साध बाईपास पर दिल्ली से आए पिता-पुत्र पर पिस्तौल तानकर कार छीनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। दिनदहाड़े खेड़ी साध बाईपास पर दो हथियारबंद युवक दिल्ली से रोहतक परिचित से मिलने आए पिता-पुत्र से कार, 20 हजार की नकदी व तीन मोबाइल फोन छीनकर ले गए। इतना ही नहीं, युवकों ने बेटे पर पिस्तौल तानकर पिता से शराब ठेके से बीयर की बोतल भी मंगवाई। इसके बाद दोनों को पाकस्मा के पास उतारकर फरार हो गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के शालीमार इलाके की अग्रवाल स्वीट के नजदीक रहने वाले धर्मपाल ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे आकाश के साथ रोहतक आया था। दोनों को आकाश के दोस्त सिरसा निवासी प्रदीप से मिलना था। वे पौने तीन बजे जब खेड़ी साध बाईपास पर पहुंचे तो लघुशंका के चलते कार रोक दी। पेशाब करने के बाद वापस कार के पास आए तो आकाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। तभी दो युवक आए और कार का शीशा खटखटाया। जैसे ही आकाश ने शीशा नीचे किया, तभी एक युवक ने पिस्तौल छाती पर लगा दी। जबकि दूसरे ने कार की चॉबी निकाल ली। युवक बोला, नीचे उतर जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा। आकाश नीचे उतर गया और युवक ड्राइवर सीट पर बैठ गया। इसके बाद लाल रंग की टोपी पहने हुए युवक कार चलाने लगा और दूसरे ने पिता-पुत्र को पिछली सीट पर बैठा दिया। दूसरे युवक ने पिस्तौल ताने रखी। इसके बाद वे दिल्ली रोड से होते हुए कार पाकस्मा की तरफ ले जाने लगे। खेड़ी साध गांव के पास ही युवक ने शराब ठेके के आगे कार रोक दी। उसके बेटे पर पिस्तौल ताने रखी और उसे ठेके से बीयर लाने के लिए बोला। वह 400 रुपये की दो बीयर लेकर आया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसे व उसके बेटे को बीयर पिलाई। बोले, बीयर पी लो, तुम्हारी टेंशन दूर हो जाएगी। इसके बाद दिल्ली रोड से पाक्समा रोड पर उतरते ही एक लड़के ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही जेब से मोबाइल फोन व उसके बेटे के दोनों मोबाइल छीन लिए। साथ ही पाक्समा व नोनंद चौक पर उतार दिया तथा कहा तुम्हे तुम्हारी कार वहीं पर मिल जाएगी, जंहा से ली थी। इसके बाद वे वापस वहीं आ गए, लेकिन कार नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed