फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंतजलि योगपीठ में उपचार के नाम पर 91 हजार की ठगी

पंतजलि योगपीठ में उपचार के नाम पर 91 हजार की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक न्यू विजय नगर निवासी प्रेम सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसने 10 फरवरी को हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में अपना व परिवार के सदस्यों का योग के माध्यम से उपचार करवाने के लिए संपर्क किया। उसकी सुनील गुप्ता व अजय कुमार से फोन पर बात हुई। दोनों ने बताया कि योगपीठ में उपचार के लिए फीस निर्धारित है। इसके लिए आरोपियों ने पहले तो गुगल पे के माध्यम से उससे 45 हजार 600 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 35 हजार 600 और 10 हजार रुपये यूपीआईडी के माध्यम से भुगतान किया गया। इसके बाद 11 फरवरी को जब उसने योगपीठ में संपर्क किया तो बताया गया कि आरोपियों का योगपीठ से कोई संबंध नहीं है। बाक्स पहले नंबर की अच्छी तरह जांच करें, फिर संपर्क करें एक्सपर्ट का कहना है कि ऑनलाइन गुगल पर हेल्प लाइन या दूसरे संपर्क नंबर से मिलते-जुलते फर्जी नंबर भी डाले गए हैं। आम लोग जब सर्च करके नंबर निकालते हैं तो शातिर लोगों के नंबर निकल आते हैं। वे बात करने पर लोगों को अपने जाल में फांस लेते हैं। ऐसे में आम लोगों को पहले नंबर की तसल्ली करनी चाहिए। इसके बाद संबंधित नंबर पर संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
वर्जन पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों के मोबाइल नंबर की आईडी निकाली जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी शिवाजी कालोनी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed