{"_id":"6200df62d0db1d252f10be5a","slug":"rohtak1644224353","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हिरासत का मामला ः युवक ने दी पुलिस को क्लीनचिट, खुफिया विभाग कर रहा रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अवैध हिरासत का मामला ः युवक ने दी पुलिस को क्लीनचिट, खुफिया विभाग कर रहा रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। शहर की पुलिस चौकी में होटल कर्मी को अवैध हिरासत में रखने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उसे पुलिस ने अवैध हिरासत में नहीं रखा। जबकि गृहमंत्री को भेजी ऑडियो रिकार्डिंग में होटल मालिक व कथित पुलिसकर्मी अवैध हिरासत को लेकर बातचीत कर रहे हैं। गृहमंत्री को शिकायत के चलते अब खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। पूरे मामले की बारिकी से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए होटल मालिक से भी संपर्क किया गया है।
बता दें कि 2 फरवरी को बहादुरगढ़ की एक 25 वर्षीय लड़की की जींद रोड स्थित होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शक है कि उसकी मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि आखिर लड़की के पास नशीला पदार्थ कहां से आया। लड़की का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच रविवार को होटल मालिक सुखबीर ने लिखित शिकायत गृहमंत्री अनिल विज, आईजी व एसपी को ई-मेल से भेजी थी। दावा किया था कि उसके होटल के कर्मचारी को पांच दिन से पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा हुआ है। अब पुलिस उसे भी बुला रही है। इसकी कॉल् रिकार्डिंग व एक वीडियो शिकायतकर्ता ने मंत्री व पुलिस अधिकारियों को भेजी थी। एसपी ने मामले की जांच का भरोसा दिया है। उधर, शिकायतकर्ता का दावा है कि शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा है। अब उसका फोन बंद आ रहा है।
......
खुफिया विभाग मांग रहा पूरा ब्यौरा
होटल मालिक सुखबीर ने बताया कि उसके होटलकर्मी से कोई संपर्क नहीं हो सका है। खुफिया विभाग के लगातार फोन आ रहे हैं। उससे पूरा ब्यौरा मांगा जा रहा है।
विज्ञापन