फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब हम खुद बनाने लगे हैं पनडुब्बी और लड़ाकू विमान

अब हम खुद बनाने लगे हैं पनडुब्बी और लड़ाकू विमान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
अब हम खुद बनाने लगे हैं पनडुब्बी और लड़ाकू विमान
लाल नाथ हिंदू कॉलेज में आत्मानिर्भर भारत पर व्याख्यान में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय मंत्रालय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार। - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। अब हम पनडुब्बी व लड़ाकू विमान खुद बनाने लगे हैं। आत्मरक्षा में हम आत्मनिर्भर बने हैं। आत्मरक्षा के लिए हथियार आयात नहीं बल्कि निर्यात करने लगे हैं। देश के आर्थिक हालात को और मजबूत होंगे। यह कहना है सामाजिक न्याय मंत्रालय केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का। शनिवार को लाल नाथ हिंदू कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश हर तरह से मजबूत बन रहा है। सुरक्षा, आर्थिक व ई शिक्षा क्षेत्र में हम स्वावलंबी बने हैं। अभी मोबाइल से पढ़ाई हो रही है। जल्दी ही टीवी पर पूरी क्लास नजर आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोते हुए भी देश के हित में सोचते हैं। सुबह इन विचारों को संबंधित अधिकारियों व मंत्रियों से चर्चा के बाद जनहित में लागू करते हैं। नए बजट को उन्होंने देश के विकास को गति देने वाला करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसमें अनेक प्रावधान किए हैं। भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को कैसे बढ़ाएं परिवहन व्यवस्था को कैसे मजबूत करें इस पर जोड़ दिया गया है। देश के 75 बैंकों को डिजिटल रूप देने का प्रयास किया गया है। कुपोषण समाप्त करने के लिए किस प्रावधान किए गए हैं। वर्ष 2022-23 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। बीमार बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। कोकुलर इमपलांट सर्जरी के लिए छह लाख रुपए तक सरकार खर्च कर रही है। इससे बोलने सुनने में असक्षम बच्चे भी बच्चों की तरह बोल पर सुन सकते हैं। दिव्यांगों को भी कृत्रिम अंग मुहैया कराए जा रहे हैं। इससे उनके लिए फिर से सामान्य जीवन जीना संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed