फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यूटूब पर 8वीं की छात्रा को बहकाकर पूजा-पाठ के नाम पर पंडित ने ठगे 9 लाख रुपये

यूटूब पर 8वीं की छात्रा को बहकाकर पूजा-पाठ के नाम पर पंडित ने ठगे 9 लाख रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। राजस्थान के पुष्कर स्थित एक पंडित ने पूजा-पाठ के नाम पर आठवीं कक्षा की छात्रा को पहले तो यूटूब के माध्यम से बहकाया। इसके बाद कक्षा में प्रथम आने के लिए पूजा-पाठ के नाम पर 9 लाख रुपये ठग लिए। बैंक अकाउंट की स्टेटमेंट निकलवाने पर धोखाधड़ी का पता चला। इस संबंध में पंडित व उसके साथी झुंझनू के युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कहानौर निवासी एक 86 वर्षीय बुजुर्ग ने दी शिकायत में बताया कि उसका एक लड़का है, जो बीमार रहता है। उसका कोई बच्चा नहीं है। उसने एक 3 साल की बच्ची गोद ली थी, जिसकी उम्र अब 13 साल है। उसकी गांव में कृषि योग्य भूमि थी, जो बेच दी है। जमीन बेचने से 15 लाख रुपये आए जो उसके खाते में जमा थे। वह अपनी पोती से बेहद ज्यादा लगाव रखता है। पोती आठवीं कक्षा में पढ़ती है। जब उसने यूटूब पर पुस्कर के एक पंडित देवराज शास्त्री की वीडियो देखी। पंडित ने पोती को कक्षा में सबसे अव्वल आने के नाम पर बहका लिया। कहा, इसके लिए उसे पुस्कर में पूजा-पाठ करनी होगी। इसके लिए पैसे भेजने पड़ेंगे। पोती ने अपने दादा को कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। पोती के लगाव में बुजुर्ग दादा ने 50-50 हजार करके 9 लाख रुपये ऑनलाइन एक दुकान से संबंधित अकाउंट में भेज दी। आखिर में जब ढाई लाख रुपये मंगवाए गए। इसी बीच घर में बैंक की पासबुक नहीं मिली। जब नई पासबुक बनवाने के लिए परिवार के सदस्यों ने स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि 9 लाख रुपये तो निकल चुके हैं। पूरी राशि सीपीसी सेंटर कहानौर के माध्यम से आरोपी देवराज शास्त्री निवासी पुष्कर के कहने पर मुकेश निवासी झुंझनु के अकाउंट में भेजी गई है।
विज्ञापन
बाक्स यूटूब पर वीडियो डालकर ठगी करता है गिरोह पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस तरह सोशल मीडिया पर गिरोह वीडियो डालकर ठगी करता है। साथ ही अपना मोबाइल नंबर देता है। इसके बाद संपर्क होने पर लोगों को बहला-फुसलाकर पैसे हड़पे जा रहे हैं। पीड़ित कहानौर के सरपंच अमित कादयान व चार-पांच अन्य लोगों को लेकर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
.... कॉल करके पैसे वापस मांगे तो बोला, पत्नी की बीमारी में 80 हजार खर्च हो गए पीड़ित ने बताया कि उसने पोती ने जब आरोपी को फोन करके पैसे मांगे तो उसने कहा कि मैं आपके पैसे वापिस कर दूंगा । उसके 80 हजार रुपये तो पत्नी की बीमारी में खर्च हो गए। अगर आपको 5 हजार रुपये की जरूरत है तो अभी भेज देता हूं। वैसे मैं आपके पैसे दे दूंगा। पीड़ित की पोती के इसकी कॉल रिकार्डिंग मौजूद है।
........ वर्जन राजस्थान निवासी देवराज शास्त्री व मुकेश के खिलाफ बुजुर्ग व उसकी पोती से 9 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम बैंक रिकार्ड निकलवाकर जांच पड़ताल कर रही है। इसके लिए राजस्थान पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इंस्पेक्टर सुशीला, कार्यकारी थाना प्रभारी कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed