{"_id":"61f8f0d2979d93264a00f0f4","slug":"rohtak1643704530","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने मुख्यमंत्री शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एसीएस को सदन की अवमानना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मेयर ने मुख्यमंत्री शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एसीएस को सदन की अवमानना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। निगम सदन की अवमानना करने पर मेयर ने मुख्यमंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, एसीएस से पब्लिक हेल्थ के अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति की।
विज्ञापन
मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि यह सदन की सीधे अवमानना की गई है। यदि कोई बात थी, तो अधिकारियों को अपनी बात रखनी चाहिए थी। सदन के अंदर डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पार्षद सुनील समेत कई पार्षदों से अधिशासी अभियंता पब्लिक हेल्थ ने अभद्रता से बात की, जो स्वीकार नहीं होगा। वही, नगर आयुक्त डॉ नरहरि बांगड़ ने कहा है कि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के अशोभनीय व्यवहार किया। सदन की अवमानना से संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सदन स्थगित करते हुए मेयर ने कहा कि सदन बुधवार को 12:00 आहूत होगा। वही पार्षदों ने कहा कि यदि बुधवार तक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो वह पब्लिक हेल्प कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करके सामूहिक रूप से इस्तीफा देने से पूछे नही हटेंगे।