{"_id":"61f8ed1057edfb43d343f82e","slug":"rohtak1643703568","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकोणा पार्क पर लड़की को बाइक से उतारकर सैल्समैन पर हमला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तिकोणा पार्क पर लड़की को बाइक से उतारकर सैल्समैन पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक किलोई गांव निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि वह कपड़े के शौरूम पर सेल्समैन की नौकरी करता है, जो नजदीक के एक गांव की दो लड़कियां भी नौकरी करती हैं। रात करीब 9 बजे वह बाइक पर माडल टाउन स्थित तिकौणा पार्क के नजदीक पहुंचा।, जहां उसके साथ काम करने वाली दो लड़की इंतजार कर रही थी। एक लड़की उसके साथ बाइक पर बैठ गई। तभी पैदल ही तीन युवक आए और लड़की को बाइक से नीचे उतरने के लिए कहा। लड़की नीचे उतर गई। फिर युवकों ने उसकी बाइक की चाबी निकाली ली और राड से उसके ऊपर हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, एक बाइक सवार आया और तीनों युवकों को अपने साथ बैठाकर ले गया। साथ में उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि रात का अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं दे सका।