फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पार्टी कार्यालय पर पथराव मामले में कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पार्टी कार्यालय पर पथराव मामले में कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। शहर के आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों हुए पथराव मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता दोपहर 2:00 बजे तक के लिए वहीं धरने पर बैठ गए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद कुछ लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया था। भाजपा के इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्थर भी फेंके। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने अब तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्थरबाजी करने वालों की गिरफ्तारी जानबूझकर नहीं की जा रही है। वीडियो में उनकी पहचान होने के बावजूद पुलिस ने बचाने का प्रयास कर रही है। यह सब सरकार के संरक्षण के दबाव में किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार व पुलिस के लचर रवैया के चलते कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अभी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन तेज करते हुए आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed