{"_id":"61f8e5af03ee7f5b00171832","slug":"rohtak1643701679","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन की शुरुआत झूठ से करने का पार्षदों ने लगाया आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सदन की शुरुआत झूठ से करने का पार्षदों ने लगाया आरोप
रोहतक। नगर निगम हाउस की मीटिंग 11:30 बजे शुरू हो गई है। संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने 8 अप्रैल 2021 को आयोजित सदन में पास एजेंडे की एक्शन टेकन रिपोर्ट पढ़ी। सभी पार्षदों के एजेंडा को पूरा करने का संदेश पढ़ा। पार्षदों ने झूठ से शुरुआत करने का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि वार्ड में वोट लगाने का उल्लेख किया गया है, वह गलत है। अभी तक वार्ड में वोट नहीं लगाए गए। सदन की शुरुआत झूठ से की जा रही है। इस दौरान पार्षद कदम सिंह अहलावत ने मेयर और नगर आयुक्त से कहा कि कम से कम सदन को चलाना सीख ले। सदन की शुरुआत में जो लोग इस संसार को छोड़कर जाते हैं उनके लिए 2 मिनट का मौन धारण किया जाता है। पार्षद के यह कहने के बाद सदन में 2 मिनट का मौन धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।