Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
महाराष्ट्र से आया साबुन,तेल व क्रीम बनाने वाली कंपनी का माल सांपला में चोरी
{"_id":"61ee566b7861fd586943d87c","slug":"rohtak1643009643","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से आया साबुन,तेल व क्रीम बनाने वाली कंपनी का माल सांपला में चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महाराष्ट्र से आया साबुन,तेल व क्रीम बनाने वाली कंपनी का माल सांपला में चोरी
पुलिस के मुताबिक जींद जिले के गांव मखंड निवासी विरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को वह अपने हेल्पर हिसार जिले के गांव उगालन निवासी संदीप के साथ महाराष्ट्र से कंपनी का माल भरकर सांपला के हसनगढ़ गांव के लिए चला था। 21 जनवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे गाड़ी हसनगढ़ स्थित कंपनी के गोदाम के सामने पहुंच गई। गाड़ी को साइड में करके उसने जब कागजात की जांच करवाई तो सिक्योरिटी गार्ड रवींद्र ने बताया कि कागजात के अंदर गाड़ी का नंबर सही नहीं लिखा है। ट्रांसपोर्ट कंपनी में बात करके नंबर ठीक करवा लेना। तभी गाड़ी खाली हो सकेगी। इसके बाद उसने कंपनी के गोदाम के सामने ही गाड़ी सविर्स रोड पर खड़ी कर दी। ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर गाड़ी के केबिन में ही सो गए। ड्राइवर का कहना है कि रात को करीब ढाई बजे उसने देखा कि तीन-चार युवक उसकी गाड़ी से माल उतारकर कैंटर में रख रहे हैं। उसे देखते ही कैंटर में सवार होकर फरार हो गए। उसे नहीं पता कि कितने कार्टून चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।