फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों ने किया एकजुट होने का आह्वान

बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों ने किया एकजुट होने का आह्वान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को नियम 134 ए के तहत प्रवेश नहीं मिल रहा है। इससे आहत अभिभावकों व सामाजिक संगठनों ने अभिभावकों से एकजुट होने का आह्वान किया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी अपील की गई है। अभिभावक 25 जनवरी से उपायुक्त कार्यालय में बच्चों की कक्षाएं लगाएंगे।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष यशवंत मलिक ने बताया कि बच्चों के दाखिले को लेकर अभिभावक 16 दिसंबर से भटक रहे हैं। बच्चों के दाखिले को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य से मुलाकात की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। जिले में अब तक 1740 में से कुछ ही स्कूलों ने बच्चों को दाखिला दिया है। यह भी छोटे स्कूल हैं। बड़े स्कूलों ने अब तक अपने दरवाजे नहीं खोलें हैं। अभिभावक उपायुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत देने के अलावा प्रदर्शन कर अपनी बात उनके समक्ष रख चुके हैं। एसडीएम ने भी उन्हें शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक न तो बच्चों का दाखिला हुआ है नहीं उनकी पढ़ाई शुरू हो पाई है। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है। इसलिए आप सभी ने किस जनवरी से उपायुक्त कार्यालय में बच्चों की कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। इस अभियान में जनवादी महिला समिति, एसएफआई व अन्य संगठन व कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में अभिभावक का एकजुट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed