फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बूंदाबांदी की आशंका, फसलों को भी मिलेगा लाभ

बूंदाबांदी की आशंका, फसलों को भी मिलेगा लाभ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी की आशंका, फसलों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन
- रविवार को जिले में उच्चतम तापमान 20.6 व न्यूनतम तापमान 6.0 - रविवार को पूरे दिन बादलों में छिपे रहे सूर्यदेव। संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी।जिले में ठंड का असर बरकरार है। रबी की फसलों के लिए ठंड फायदेमंद बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है। अगर बारिश होती है तो सरसों व गेहूं की फसलों को लाभ मिलेगा। जिले में इस बार 1 लाख 70 हजार एकड़ पर सरसों व 90 हजार एकड़ पर गेहूं की फसल की बिजाई की गई है। वहीं सरसों की पैदावार में जिला देशभर में कई बार अव्वल रह चुका है। इस बार भी उम्मीद है कि जिला सरसों उत्पादन में इस बार भी रिकार्ड कायम कर सकता हैं। ------------------ न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी जिले में 19 दिसंबर यानी रविवार को न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री था। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। इससे पहले 18 दिसंबर को न्यूतम तापमान 3.0 रहा। मौसम विभाग की माने तो 25 से 29 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिले में हल्की बूंदाबांदी होने का आसार है। जिले में रविवार को उच्चतम तापामन 20.6 व न्यूनतम तापमान 6.0 रहा। बादल छाए रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन भी दुर्लभ रहे। सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता भी कम रही।
विज्ञापन
---------------------------------------------- पिछले 7 दिनों में जिले के तापमान की स्थिति तारीख उच्चतम न्यूनतम 19 दिसंबर 19.0 -1.0 20 दिसंबर 22.0 0.0 21 दिसंबर 23.5 2.2 22 दिसंबर 23.6 3.0 23 दिसंबर 23.8 4.6 24 दिसंबर 23.0 4.5 25 दिसंबर 23.2 5.6 26 दिसंबर 20.6 6.0 --------------------------------------------- अब न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी मौसम परिवर्तनशील होने के कारण जिले में 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक जिले में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार है। भारी बारिश होने की फिलहाल कोई संभावना नही है। अब न्यनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 26 दिसंबर रात से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर गरज चमक और हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. धर्मबीर यादव, रीजनल डायरेक्टर, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल ------------------------------------------------- बारिश से नही होगा फसलों को नुकसान बढ़ती ठंड फसलों के लिए फायदे मंद है। ठंड में फसलों की वृद्धि तेजी से होती है। बारिश होती है फसलों को लाभ मिलेगा। जिले में ढेड लाख एकड़ से ऊपर सरसों व 90 हजार एकड़ पर गेहूं की बिजाई की गई है। प्रकृतिक आपदा नही आती है तो इस बार अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
बलवंत सहारन, डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग ---------------------------------------------------- बॉक्सः सर्दी में अपने दिल का रखे ध्यान सर्दी बढ़ने के साथ मरीजों के दिलों का भी खतरा बढ़ जाता है। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी में पानी की प्यास कम लगती है जिसके कारण ब्लड गाढ़ा हो जाता है। शूगर व बीपी जैसी बीमारियों को भी बढ़ावा मिलता है। सांस के मरीजों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। बच्चों में भी निमोनिया की शिकायत ज्यादा देखने को मिलती है।चिकित्कों के अनुसार सर्दी में रोगियों की देखभाल ज्यादा करें। सर्दीयों में ही ह्दय घात की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। समस्या आने पर तुरंत चिकित्सकों की सलाह लें। ---------------------------------- सर्दी में पानी का इस्तेमाल करते रहे सर्दी में शूगर व बीपी की समस्या होती है तो इसका खतरा सीधे ह्दय पर पड़ता है। खासकर सुबह के समय ह्दय घात का खतरा ज्यादा देखने को मिलता है। बचाव यहीं है कि सर्दी में अपने शरीर को गर्म रखे। गर्म कपड़े पहन कर रखे। अगर कोई अचानक समस्या उत्पन्न होती है तो तुरंत चिकित्सकों की सलाह अवश्य लें। मौसम के अनुसार चिकित्सकों की सलाह लेकर दवाई लें।
डा. अभय कुमार, ह्दय रोग विशेषज्ञ ---------------------------------- सर्दी में बच्चों को निमोनिया से रखे बचाव ठंड के मौसम में बच्चे सर्दी की चपेट में आ जाते है। ऐसे में बच्चों को निमोनिया होने का खतरा बना रहता है। सर्दी में बच्चों में डायरिया की भी समस्या बढ़ सकती है। उपाय के तौर पर कोशिश करें की बच्चे अपने हाथ मुंह तक न लेकर जाएं। सर्दी में पूरे शरीर को ढक कर रखे। गर्म पानी का सेवन करें। डा. लतेश अरोड़ा, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed