फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किराना व्यापारी के 4 साल के बेटे का अपहरण

किराना व्यापारी के 4 साल के बेटे का अपहरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
किराना व्यापारी के 4 साल के बेटे का अपहरण
पीड़ित परिवार ने सड़क पर लगाया जाम 4 - फोटो : Amar Ujala
रोहक। काहनौर में अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की रात ढाई बजे पोपली वाले मोहल्ले से एक व्यवसाई के 4 वर्ष के इकलौते बेटे का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। काहनोर के पोपली वाली गली में रहने वाले किराना व्यापारी शंकर चचड़ा बुधवार रात को अपने इकलौते बेटे दिव्यांश व अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सोया था। रात बारह बजे दिव्यांश को प्यास लगी जिसके बाद किराना व्यापारी ने उठकर बेटे को पानी पिलाया और फिर सो गया। रात ढाई बजे एक बार फिर शंकर की आंख खुली तो उसने अपने बेटे दिव्यांश को बेड पर न देख अपनी पत्नी को उठाया। इसके बाद शंकर ने देखा कि घर का मुख्य द्वार भी खुला है। जिसके बाद दिव्यांश की आसपड़ोस में तलाश शुरू की। लेकिन आस पड़ोस में तलाश करने के बाद भी दिव्यांश का कहीं पता नहीं चला। तभी से परिवार के लोगों ने कहनोर मै सड़क जाम कर रखी है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

किराना व्यापारी के 4 साल के बेटे का अपहरण
4 साल का लड़का जिसका अपहरण हुआ है। - फोटो : Amar Ujala
4 साल का लड़का जिसका अपहरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed