फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bohr stadium Jat panchayat youth integration platform ultimatum

निर्दोष युवकों को पकड़ा तो महिलाएं और बच्चे भी भरेंगे जेल

Fri, 11 Mar 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
 Bohr stadium Jat panchayat youth integration platform ultimatum
जाट आरक्षण पर बैठक - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर अब युवा खुलकर मैदान में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को बोहर गांव के स्टेडियम में हुई जाट युवा एकता मंच की पंचायत में युवाओं ने खाप चौधरियों को कमजोर बताते हुए पुलिस-प्रशासन को खुली चेतावनी दे डाली। कहा यदि निर्दोषों की गिरफ्तारी हुई तो हर गांव से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। युवाओं ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को सरकार का भोंपू बताया। आरोप लगाया कि खाप प्रतिनिधि कमजोर हैं। वे कोई भी ठोस फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पंचायत शुरू हुई। पंचायत की शुरुआत में लोगों की संख्या कम थी, लेकिन धीरे-धीरे भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर पहुंचनी शुरू हो गई। महिलाओं ने भी पंचायत में भाग लिया। एडवोकेट विनीत धनखड़ ने कहा कि जाति के नाम पर प्रदेश को बांटने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसा न होने दें। जाट युवा एकता मंच ने वकीलों से सलाह करने के बाद 21 सदस्यीय लीगल टीम भी बनाई है। यह टीम निर्दोष आंदोलनकारियों के केस निशुल्क लड़ेगी। युवाओं ने भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर तो कटाक्ष किया ही साथ में खाप नेताओं को भी लपेट लिया। छोटी मकड़ौली के सरपंच सुमित आर्या ने कहा कि खाप का प्रतिनिधित्व कर रहे लोग कमजोर हैं। कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। 6 मार्च को नांदल भवन में हुई पंचायत में बड़ा फैसला लिया जा सकता है, लेकिन खाप प्रतिनिधि पीछे हट गए। कमजोर लोगों को खापों का नेतृत्व नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के दौरान भाजपा नेता बलराज कुंडू को माइक पर बुलाया गया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि वे हमेशा बिरादरी के साथ हैं और भविष्य में भी कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जाट नेता जगजीत हुड्डा ने कहा कि कुछ लोग जो बिरादरी के नाम पर लोगों को बरगलाते आए हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आखिर में पंचायत से ऐलान किया गया कि पुलिस-प्रशासन और सरकार निर्दोष लोगों को फंसा रही है। ऐसा नहीं होने देंगे।

तत्काल प्रभाव से मुकदमे वापस लिए जाएं। अब यदि किसी भी युवा की गिरफ्तारी हुई तो हर गांव से जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल होंगे। महापंचायत के प्रधान नवीन मलिक ने बताया कि जल्द ही 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके लिए लोगों से नाम मांगे गए हैं। कमेटी के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। 

हरियाणा के जाटों को बनाया जा रहा साजिश का शिकार : यशपाल मलिक
पंचायत के दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जाट किसी का हक नहीं छीन रहे हैं। जाटों को आरक्षण मिलने पर किसी भी बिरादरी का कोई नुकसान नहीं है। हरियाणा के जाटों को इस आंदोलन में साजिश का शिकार बनाया गया है। नुकसान जाटों ने नहीं किया, बल्कि दूसरे लोगों ने किया है। उन्होंने आह्वान किया कि अब सभी को एकजुट होने की जरूरत है। सभी साथ दें तो 14 मार्च को जिला मुख्यालयों पर अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाए और उसके बाद सरकार को अल्टीमेटम दिया जाए। उन्होंने युवाओं को भी चेताया कि आपके बीच में सरकार ने अपने दलाल छोड़ रखे हैं। ये दलाल जाटों को बेचने का काम करते हैं। ऐसे लोगों से बचना चाहिए। 


ये रहे मौजूद 
जयदीप रुहील, कप्तान मलिक, विशाल फौगाट, विक्रांत खटक, संदीप नांदल, छात्र नेता प्रदीप देशवाल, सरपंच सुमित आर्य, जिला पार्षद सतीश भालौट, सांघी क्लब प्रधान खुशीराम, कर्नल सिंधु, भारत नांदल, भूपेंद्र सिंह, सोनू मलिक, विनोद हुड्डा, धर्मा आसन, पवन दांगी, कृष्ण किरमारा, सतबीर पूनिया और सुरेंद्र बहुअकबरपुर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed