{"_id":"5e81bed58ebc3e774252d517","slug":"corona72","type":"story","status":"publish","title_hn":"विचलित मत होना, कोरोना के खिलाफ हासिल करेंगे जीत : डॉ. शर्मा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विचलित मत होना, कोरोना के खिलाफ हासिल करेंगे जीत : डॉ. शर्मा
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से बातचीत करते सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना के खिलाफ चल रहे लॉकडाउन के दौरान पार्टी की तरफ से प्रभारी बनाए गए सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा सोमवार को दिल्ली से रोहतक पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दिल्ली बाईपास नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विचलित मत होना, कोरोना को हराकर ही दम लेंगे।
इस दौरान सांसद ने उचित दूरी से पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने शानदार तरीके से ड्यूटी कर रही है। 24 घंटे सड़क के ऊपर खड़े होकर लोगों की सुरक्षा व लॉकडाउन को कामयाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने सांसद को बताया कि कुछ लोग अस्पताल के पुराने कागजात लेकर आ रहे हैं। कहते हैं कि उनको डॉक्टर के पास जाना है। साथ परचून के सामान लेने के नाम पर भी बार-बार सड़क पर आ रहे हैं। सांसद ने कहा कि, पुलिस अच्छी तरह से पूछताछ करे। बहाने बनाकर आने वाले लोगों को वापस घर भेज दे। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी व सीएम मोदी की तरफ से पुलिसकर्मियों, अधिकारियों व आम लोगों का का धन्यवाद करते हैं, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
शेल्टर होम की जांच करूंगा खुद :
सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि प्रवासी लोगों को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उनको समझाया जाएगा कि वे अगर प्रदेश से जाएंगे तो उनके प्रदेश में भी घर नहीं जाने दिया जाएगा। वहां भी 15 दिन तक बाहर टेंटों में रहना पड़ेगा। यहीं पर सरकार ने उनके रहने की व्यवस्था की है। वे खुद अधिकारियों से समीक्षा मीटिंग करके शेल्टर होम की जांच करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन