फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फर्नीचर दुकान मालिक की पांच हजार के लेनदेन में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

फर्नीचर दुकान मालिक की पांच हजार के लेनदेन में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sat, 13 Apr 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर दुकान मालिक की पांच हजार के लेनदेन में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
सोनीपत। शहर के देवडू रोड स्थित नर्सरी के सामने वेल्डिंग की दुकान पर बैठे फर्नीचर दुकान मालिक की पांच हजार रुपये के लेनदेन में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पल्सर बाइक पर सवार होकर आए हमलावर ने अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर एक आरोपी के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक भी लूटपाट के पांच मामलों मेें नामजद रहा है।
विज्ञापन

गांव देवडू निवासी यामीन उर्फ मीनू (33) देवडू रोड पर नर्सरी के पास खत्री वुड्स वर्कस के नाम से फर्नीचर की दुकान चलाता था। वह शुक्रवार सुबह घर से दुकान पर आया था। सुबह करीब सवा 11 बजे वह पड़ोस में वेल्डिंग की दुकान पर बैठा था। उसके आसपास वेल्डिंग की दुकान पर काम करने वाले अन्य कर्मी भी थे। इसी बीच एक युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर यामीन के पास पहुंचा। उसने यामीन के पास अचानक पिस्तौल निकाली और उसके सिर से सटाकर दो गोली मार दी। अचानक हुई वारदात के बाद दुकान पर बैठे कर्मी घबरा गए और भाग गए। इसी बीच युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। बाद में यामीन को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने यामीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह व सीआईए-2 प्रभारी विवेक अपनी टीम के साथ अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने यामीन के भाई यासीन के बयान पर मूलरूप से गांव चिटाना फिलहाल इंडियन कालोनी निवासी प्रवीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। यासीन ने बताया कि प्रवीन स्टील का काम करता है। उसने उनके घर पर स्टील का काम किया था। जिसमें उसके भाई यामीन के साथ प्रवीन का पांच हजार रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में ही उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक यामीन का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह लूट के पांच मामलों में नामजद हुआ था।
विज्ञापन

दुकान पर बैठे फर्नीचर दुकानदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के भाई ने स्टील का काम करने वाले युवक पर पांच हजार के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed