फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मोटर साइकिल स्टंटबाजी पड़ी महंगी, गई 3 की जान, दो घायल

मोटर साइकिल स्टंटबाजी पड़ी महंगी, गई 3 की जान, दो घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
मोटर साइकिल स्टंटबाजी पड़ी महंगी, गई 3 की जान, दो घायल
विज्ञापन
पहले पेज की लीड- रेवाड़ी। मोटर साइकिल स्टंटबाजी युवकों को भारी पड़ गयी। स्टंट करने के चक्कर में दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। शहर में शुक्रवार शाम स्टंट के चक्कर में 2 बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों युवक आपस में दोस्त थे और फन एंड फूड में नहाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक आपस में टकराने के बाद फुटपाथ पर टकराती नजर आ रही है। दोनों बाइकें फुटपाथ पर क्षतिग्रस्त पड़ी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम रेवाड़ी शहर के हूडा बाइपास स्थित राजेश पायलट चौक के समीप 2 तेज रफ्तार बाइक बुलेट और केटीएम ड्यूक आपस में स्टंटबाजी के चक्कर में टकरा गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें केटीएम ड्यूक बाइक पर सवार रेवाड़ी के गांव टींट निवासी साहिल (22) व गांव भालखी-माजरा निवासी हरीश (24) और दूसरी बाइक बुलेट पर सवार गांव भाड़ावास निवासी कौशल (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव हजारीवास निवासी विकास व गांव गोठड़ा निवासी हर्षित गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि पांचों युवक आपस में दोस्त है और बाइपास पर ही फन एंड फूड में नहाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में स्टंटबाजी करते हुए हादसे का शिकार हो गए।
----------------------- फोटो-11-12
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed