फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लिंक भेज कर मुंबई से निकाले रेवाड़ी के युवक के खाते से 72 हजार

लिंक भेज कर मुंबई से निकाले रेवाड़ी के युवक के खाते से 72 हजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुंबई में बैठे साइबर ठगों ने रेवाड़ी के युवक को लिंक भेज कर उसके खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिये। इसकी जानकारी जब युवक को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। युवक ने इस मामले में मॉडल टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पेटीएम के जरिए की गई ठगी की रकम मुम्बई स्थित एक बैंक की शाखा में ट्रांसफर हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है, शहर के कंपनी बाग मोहल्ला में रहने वाले मोहित यादव के साथ ठगी हुई। बीती शाम मोहित के पास अनजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने मोहित से कहा कि उनके पिता को कुछ पैसे देने हैं। वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करेगा। इसके बाद ठग ने पेटीएम का लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से पहली बार में 12 हजार रुपए कट गए। इसके बाद दूसरी बार में 24 हजार रुपए व तीसरी बार में 36 हजार रुपए बैंक से कट गए। कुल 72 हजार रुपए की नकदी खाते से साफ होने का मैसेज आने के बाद उसने तुरंत बैंक में संपर्क कर अपने खाते को बंद कराया।
विज्ञापन
उसके बाद उसने बैंक के जरिए खाते से निकली नकदी की जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह रुपए मुंबई के बांद्रा स्थित आइडीएफसी बैंक की शाखा में रन्जीत राय के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। मॉडल टाउन पुलिस ने बैंक से डिटेल लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत, पुलिस का कहना है कि जिसके खाते में नकदी ट्रांसफर हुई है, उस खाताधारक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाकर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब रिकार्ड ले रहे हैं। कार्रवाई जारी है। -कबूल सिंह, एसएचओ मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed