फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चोरी की शिकायत देने के लिए दो चौकियों के बीच 1 घंटे तक चक्कर काटती रही महिला

चोरी की शिकायत देने के लिए दो चौकियों के बीच 1 घंटे तक चक्कर काटती रही महिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
चोरी की शिकायत देने के लिए दो चौकियों के बीच 1 घंटे तक चक्कर काटती रही महिला
₹15000 चोरी के बाद सब्जी वाले से से उलझती हुई महिला - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी
विज्ञापन
₹15000 चोरी की शिकायत के लिए मंगलवार को एक महिला 1 घंटे तक दो चौकियों के बीच में चक्कर काटती रही, लेकिन किसी ने भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद मौके पर कुछ मीडिया कर्मी पहुंचे तब जाकर कहीं मामले की सुनवाई हो सकी। बता दें कि गांव खालेटा निवासी नाम की एक महिला शहर में कुछ सामान खरीदने पहुंची थी, पहले उसने एटीएम बूथ से ₹15000 निकलवाए इसके बाद वह सर्कुलर रोड स्थित रोडवेज कार्यालय के सामने सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान उसके बैग से ₹15000 गायब हो गए, महिला का आरोप है कि वहीं पर मौजूद किसी व्यक्ति ने उसके पैसों को चोरी किया है ।चोरी की शिकायत को लेकर महिला महज 100 मीटर दूर स्थित बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंची लेकिन चौकी पुलिस कर्मियों ने उसको जगह गेट चौकी का मामला बताकर वापस भेज दिया। जब महिला
जगन गेट पुलिस चौकी पहुंची तो वहां पर भी उन्होंने बस स्टैंड चौकी का मामला बताकर उसको चलता कर दिया। महिला लगातार 1 घंटे तक इसी तरह चक्कर काटती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 1 घंटे बाद जाकर महिला की शिकायत जगन के चौकी में दर्ज हुई , ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस मदद करने की बजाय पीड़ित को परेशान करती है तो किस तरह से न्याय मिल पाएगाl
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed