फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Won is nominated in several acts, including the murder bayonet 'doctor'

जीता हत्याकांड समेत कई संगीन वारदातों में नामजद है ‘डॉक्टर’

Thu, 10 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 10 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नारनौल सीआईए की गिरफ्त में आया कुख्यात कुलदीप उर्फ डॉक्टर रेवाड़ी के कुख्यात बदमाश रहे जीता गुर्जर की हत्या में शामिल था। यही नहीं शहर के नामी नवदीप ज्वैलर्स के मालिक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और न देेने पर फायरिंग करने के मामले में भी वह आरोपी था। अब रेवाड़ी पुलिस पांच लाख के ईनामी कुलदीप उर्फ डॉक्टर को प्रोडेक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है। इससे जिले के संगीन मामलों में और भी खुलासे हो सकें।
विज्ञापन

शहर का कुख्यात बदमाश जीता गुर्जर की हत्या 2014 में 11 फरवरी को पेशी के दौरान ही गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस मामले में सबसे पहले महेंद्रगढ़ निवासी कुलदीप उर्फ डॉक्टर का नाम सामने आया था। अगले ही दिन महेंद्रगढ़ कोर्ट में किसी अपराधी पर फायरिंग करने व इसी कांड में पुलिसकर्मी को घायल भी करने में उसका नाम सामने आया था। इसके बाद महेंद्रगढ़ के अलावा अलग-अलग राज्यों में कई अपराध करने के बाद कुलदीप का नाम एक बार फिर जिले में तब सामने आया जब 1 जून को रेवाड़ी के नामी नवदीप ज्वैलर्स के मालिक दीपक सोनी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर कुलदीप ने अपने गुर्गे भेजकर नवदीप ज्वैलर्स पर फायरिंग भी कराई थी। पुलिस ने उसके गुर्गों को काबू भी कर लिया था, लेकिन कुलदीप लगातार फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed