फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य से लग रहा शहर में जाम

बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य से लग रहा शहर में जाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य से लग रहा शहर में जाम
बस डिपो में बस जाने से पहले ही जीटी रोड पर बस में चढ़ते हुए यात्री। - फोटो : Amar Ujala
पानीपत। बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से शहर में रोज तीन से चार किलोमीटर का जाम लग रहा है। बस डिपो के प्रवेश द्वार से ही बस अंदर आ भी रही हैं और यात्रियों को लेकर बाहर भी उसी गेट से लग रही हैं। शहर वासियों को इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली से आने और जाने वाली बसों की संख्या अधिक है। ऐसे में एक ही समय पर जब दिल्ली से आने और जाने वाली बसें रुक जाती हैं तो दिक्कत पैदा हो रही है। ऐसा इसलिए है क्यों बाहर निकलते वक्त बसों को रास्ता नहीं मिल रहा, गेट के बाहर ही बसें खड़ी रहती हैं, यही जाम की वजह बन रहा है।
विज्ञापन
जीटी रोड पर चंडीगढ़ की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जब तक डिपो से बसें नहीं निकलती, लोग जाम में फंसे रहते हैं। बस डिपो से बरसत रोड तक लग जाता है जाम: बस डिपो में बसों के आने जाने के कारण सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक जाम लगा रहता है। बस डिपो के पास ट्रैफिक पुलिस न होने पर जाम पानीपत डिपो से लेकर बरसत रोड तक लग जाता है। ऐसे में बरसत रोड से संजय चौक जाने तक यात्रियों को आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। हालांकि बिना जाम के बरसत रोड से संजय चौक जाने का समय महज पांच मिनट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम के कारण यात्री जीटी रोड पर ही कर रहे हैं बस का इंतजार: दिनभर जाम की स्तिथि होने के कारण यात्री बस डिपो के अंदर जाने की बजाय बाहर ही बस का इंतजार करते हैं। बस के आने पर यात्री जीटी रोड पर ही बसों में बैठना शुरू कर देते है जिससे यात्रियों के बैठने तक चालक को बस रोकने पड़ती है और पीछे जाम लगता रहता है।

बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य से लग रहा शहर में जाम
बस डिपो के अंदर जाने के कारण लगा जाम। - फोटो : Amar Ujala
बस डिपो के अंदर जाने के कारण लगा जाम।

बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य से लग रहा शहर में जाम
निकासी द्वार का निर्माण कार्य करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
निकासी द्वार का निर्माण कार्य करते हुए।

बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य से लग रहा शहर में जाम
बस डिपो से लेकर तहसील कैंप तक लगा जाम। - फोटो : Amar Ujala
बस डिपो से लेकर तहसील कैंप तक लगा जाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed