फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कृषि संबंधित तीन कानूनों खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

कृषि संबंधित तीन कानूनों खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
कृषि संबंधित तीन कानूनों  खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान
मतलौडा में तैनात पुलिस बल - फोटो : Amar Ujala
पानीपत। केंद्र सरकार की ओर से लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जिले भर के किसान रविवार को सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सबसे पहले किसानों ने दोपहर 12:00 बजे मतलोडा के पास भलसी गांव के सामने पानीपत जींद रोड को जाम कर दिया। इसके लिए उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल किया और बीच सड़क पर उन्हें खड़ा कर दिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर मौजूद रखा। हालांकि किसानों ने किसी प्रकार का उपद्रव या हुड़दंग बाजी नहीं की। बता दें कि किसानों ने शनिवार को ही केवल जीटी रोड छोड़कर अन्य मार्गों पर जाम कर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। वहीं दूसरी ओर अनाज मंडी में भी किसान एकजुट हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए। यहां भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

कृषि संबंधित तीन कानूनों  खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान
मतलौडा में सड़क में बैठ रास्ता जाम करते किसान - फोटो : Amar Ujala
मतलौडा में सड़क में बैठ रास्ता जाम करते किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed